{"_id":"5ff3573bddc21013f5794556","slug":"haridwar-express-will-go-to-rishikesh-proposal-to-run-from-january-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश तक जाएगी हरिद्वार एक्सप्रेस, 10 जनवरी से चलाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश तक जाएगी हरिद्वार एक्सप्रेस, 10 जनवरी से चलाने का प्रस्ताव
Mon, 04 Jan 2021 11:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से अब योग नगरी ऋषिकेश का सीधा रेल संपर्क हो जाएगा। हरिद्वार में लगने वाले कुंभ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने लॉक डाउन से निरस्त चले रही प्रयागराज संगम-हरिद्वार एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी की है। उत्तर रेलवे ने 10 जनवरी से इस ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव भेजा है। अफसरों को उम्मीद है यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा।
पिछले वर्ष लगे लॉक डाउन के पूर्व प्रयागराज संगम से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन हो रहा था। अब हरिद्वार में लगने वाले कुंभ को लेकर उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन को ऋषिकेश में बने नए स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश तक चलाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा है। रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन दस जनवरी से शुरू करने का प्रस्ताव बोर्ड को दिया है। खास बात यह है कि उत्तर रेलवे की अब इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन की बजाय हर रोज चलाने की मंशा है।
बोर्ड से मंजूरी मिलते ही 18 कोच ही हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसका ठहराव पहले की तरह प्रयाग जंक्शन, प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीमाबाद, लक्सर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रहेगा। इसी तरह उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से देहरादून के बीच चल रही देहरादून लिंक एक्सप्रेस का संचालन भी नौ जनवरी से हर रोज करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। वर्तमान स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन हो रहा है।