कोरोना से लड़ाई पर भारी पड़ रही जीएसटी, सैनिटाइजर पर भी वसूला जा रहा 18 प्रतिशत टैक्स
वर्तमान शहर में होरही एक दिन की बिक्री का अनुमानित आंकड़ा
मास्क सभी तरह के - 15 से 20 हजार
सैनिटाइजर - 2500-3000 लीटर
पल्स ऑक्सीमीटर - 250-300
इंफ्रारेट थर्मामीटर- 300-350
हैंड ग्ल्बस - 8000-9000
रही सही कसर जीएसटी ने पूरी कर दी है। वर्तमान समय में सैनिटाइजर की तकरीबन सभी की जेब में अब मौजूद है। इसमें 12 से 18 फीसदी तक की जीएसटी देनी पड़ रही है। 110 एमएल का सैनिटाइजर अगर बाजार में 55 रुपये का उपलब्ध है तो 18 फीसदी जीएसटी लगने से उसके दाम में दस रुपये की बढ़ोतरी हो जाती है।
कुछ सैनिटाइजर ऐेसे भी हैं, जिसमें जीएसटी 12 फीसदी है। इसी तरह 1500 में मिलने वाला ऑक्सीमीटर से अगर 12 प्रतिशत की जीएसटी हट जाए तो इसका दाम 180 रुपये कम हो सकता है। जिले में जैसे-जैसे कोविड-19 के मरीज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे पल्स ऑक्सीमीटर की डिमांड भी बढ़ती जा रही है।
इस समय प्रयागराज में इंफ्रारेड थर्मामीटर का प्रयोग तकरीबन सभी कार्यालय, बड़े शोरूम, मॉल, फैक्ट्री, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट आदि स्थानों पर हो रहा है। इसमें भी 18 फीसदी जीएसटी है। बाजार में अच्छी कंपनी के इंफ्रारेड थर्मामीटर 2500 से 3000 के बीच हैं, जबकि लोकल एवं चाइना मेड थर्मामीटर 1500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। यानी की अगर कोई किसी ब्रांडेड कंपनी का 2500 रुपये का थर्मामीटर खरीद रहा है तो उसमें जीएसटी के 450 रुपये भी शामिल है। उधर, मास्क की बात करें तो उसमें पांच फीसदी ही जीएसटी है।
सैनिटाइजर को जीएसटी से नहीं मिली है छूट
लीडर रोड स्थित सर्जिकल उत्पादों के विक्रेता अनूप जायसवाल बताते हैं कि मास्क पर पांच फीसदी, सैनिटाइजर पर 12-18 फीसदी, ऑक्सीमीटर पर 12 फीसदी जीएसटी है। चर्चा है कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने हैंड सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु के रूप में शामिल किया था। लेेकिन, फिर भी इसे जीएसटी से छूट नहीं मिली। संगीता मेडिकल जीरोरोड के सचेत गोयल ने बताया कि लॉकडाउन के पूर्व पहले सैनिटाइजर एक माह से चार से छह पीस ही बिकता था, लेकिन अब सुरक्षा की दृष्टि से रिक्शे वाले भी आकर इसे खरीद रहे हैं। अगर जीएसटी हटता है तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मित्तल केमिस्ट के लालू मित्तल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट होने के बाद ऑक्सीमीटर, इंफ्रा रेड थर्मामीटर आदि की मांग बढ़ी है। इसकी पूरी किट, जिसमें ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, मास्क थ्री प्लाई, स्टेराइल ग्लब्स, अश्वगंधा टेबलेट, गिलोय टेबलेट, सोडियमहाइपो क्लोराइड, लिमसीटेबलेट आदि उसमें शामिल है का दाम 5500 रुपये है। निश्चित ही अगर जीएसटी हटती है तो एक हजार रुपये के आसपास इस किट का दाम कम हो जाएगा।