फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratapgarh News: तीन घंटे मूसलाधार बरसात, डूबने लगा प्रतापगढ़

Sat, 01 Aug 2020 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 11:58 PM IST
सार

 शुक्रवार की रात से आसमान में डेरा जमाए बादलों ने शनिवार की सुबह शहर में मूसलाधार बारिश की। लगतार तीन घंटे झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी से लबालब हो गया। नालियां और नाले चोक होने के चलते पूरे शहर में भीषण जलभराव हो गया।

विज्ञापन
Three hours of torrential rain, the city started drowning
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव। - फोटो : pratapgarh

सड़कें, गलियां सब पानी से डूब गईं। कई मोहल्लों में लोगों के घरों में घुटने तक पानी जमा था। सरकारी कार्यालय, जिला अस्पताल, स्कूलों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। दिनभर लोग पानी निकालते रहे। कुल 102 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 

शुक्रवार की रात आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ गई थी। रात में हल्की बारिश करने के बाद बादल शांत हो गए थे। शनिवार को सुबह 6 बजे के बाद पछुआ हवाओं संग आए बादलों ने फिर से अपनी पैठ जमा ली।

Three hours of torrential rain, the city started drowning
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव। - फोटो : pratapgarh
काले बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया। शहर में सुबह 7 बजे के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। गरज- चमक के बीच पूरे रौ में बादल बरसते रहे। करीब तीन घंटे की बारिश से पूरा शहर लबालब हो गया। शहर में गली, मुहल्ले, संपर्क मार्ग, सरकारी कार्यालय, स्कूलों के साथ ही घरों एव दुकानों में पानी घुस गया। स्टेशन रोड पर भारी जलभराव हो गया। पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, सीएन सिंह गली में भीषण जलभराव रहा। दुकानों व घरों में जलभराव से लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Three hours of torrential rain, the city started drowning
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव। - फोटो : pratapgarh
आजाद नगर, बेगम वार्ड, दहिलामऊ, शिवजीपुरम में भी जलभराव की समस्या रही। बारिश के दौरान लोग अपने घरों में कैद रहे। बाहर निकलना मुश्किल था। तीन घंटे बाद सुबह करीब 10 बजे की बारिश की रफ्तार कम हुई तो लोग अपने-अपने घरों से निकलना शुरू किए। दुकानों व घरों से लोग पानी निकालते रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाओं से बादल सक्रिय हो गए हैं। अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three hours of torrential rain, the city started drowning
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव। - फोटो : pratapgarh

जिला अस्पताल लबालब, ओपीडी से सर्जिकल वार्ड तक अफरातफरी

शनिवार को सुबह तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जिला अस्पताल में भीषण जलभराव हो गया। ओपीडी से लेकर सर्जिकल वार्ड तक बारिश का पानी घुस गया। इससे मरीजों एवं तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। तीमारदार सामानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे रहे। बारिश बंद होने के बाद मरीजों एवं तीमारदारों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम करीब चार बजे बाद जलनिकासी हो पाई। इससे मरीज एवं डाक्टर सभी हलाकान रहे। 
विज्ञापन
Three hours of torrential rain, the city started drowning
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव। - फोटो : pratapgarh

आरपीएफ कलोनी में भी बारिश से जलभराव

रेलवे स्टेशन के समीप आरपीएफ कलोनी में भी बारिश से जलभराव हो गया। पुलिसकर्मियों के आवास में बारिश का पानी घुस गया। इससे सभी परेशान हो उठे। सामानों को सुरक्षित करने में लगे। बारिश से पुलिसकर्मियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed