फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   grand decoration of Lete Hanuman ji in the form tricolor of republic day 2023

Prayagraj : लेटे हनुमानजी का तिरंगे के रूप में किया गया भव्य श्रृंगार, अलौकिक दृश्य देख भक्त हुए मंत्रमुग्ध

Thu, 26 Jan 2023 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 04:03 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस के मौके पर लेटे हनुमानजी का श्रृंगार तिरंगे के रूप में किया गया। हरे, केसरिया और सफेद फूलों से तिरंगे के रूप में बजरंग बली का मनमोहन श्रृंगार देखकर भक्त अभीभूत हो गए। मंदिर के चारों तरफ तिरंगा भी लगाया गया था। जय बजरंग बली और जय श्रीराम के नारे लग रहे थे।

विज्ञापन
grand decoration of Lete Hanuman ji in the form tricolor of republic day 2023
Prayagraj : संगम तट पर स्थित लेटे हनुमानजी का तिरंगे के रंग में श्रृंगार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के पर्व पर जहां चारों तरफ देशभक्ति और तिरंगे का नजारा दिखा वहीं संगम तट पर स्थित लेटे हनुमानजी का मंदिर भी इससे अछूता नहीं रहा। वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस एक ही दिन पड़ने पर लेटे हनुमानजी मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संगम स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं ने बड़े हनुमानजी मंदिर में भी हाजिरी लगाई। साथ ही रामजानकी मंदिर में भी मत्था टेका। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा बंदोबस्त किया गया था।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर लेटे हनुमानजी का श्रृंगार तिरंगे के रूप में किया गया। हरे, केसरिया और सफेद फूलों से तिरंगे के रूप में बजरंग बली का मनमोहन श्रृंगार देखकर भक्त अभीभूत हो गए। मंदिर के चारों तरफ तिरंगा भी लगाया गया था। जय बजरंग बली और जय श्रीराम के नारे लग रहे थे।

विज्ञापन

grand decoration of Lete Hanuman ji in the form tricolor of republic day 2023
प्रयागराज : लेटे हनुमानजी का तिरंगे में किया गया भव्य श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला

हनुमानजी का दर्शन करने के लिए मंदिर पर लंबी कतार देखी गई। मंदिर से लेकर अक्षयवट के निकट तक लाइन लगी रही। भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देर शाम तक मंदिर पर जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे। शाम चार बजे पवन पुत्र हनुमानजी की भव्य आरती की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed