फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Govinda reached the school and started dancing, people present on the stage also danced.

Prayagraj : स्कूल पहुंचे गोविंदा ने लगाए ठुमके, मंच पर मौजूद लोग भी थिरके

Fri, 23 Jan 2026 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 07:17 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता गोविंदा शुक्रवार को वसंत पंचमी पर माघ मेले में गंगा स्नान करने पहुंचे। इसके बाद मऊआइमा के सिसवां खमपुर स्थित विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। जहां गोविंदा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Govinda reached the school and started dancing, people present on the stage also danced.
हरखपुर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिल्म अभिनेता गोविंदा शुक्रवार को वसंत पंचमी पर माघ मेले में गंगा स्नान करने पहुंचे। इसके बाद मऊआइमा के सिसवां खमपुर स्थित विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। जहां गोविंदा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मंच साझा किया। साथ ही ठुमके लगाए।

विज्ञापन

गोविंदा ने कहा कि कुछ चीजें भाग्य से मिलती हैं लेकिन माता-पिता की सेवा करने का पुण्य सौभाग्य से मिलता है इसलिए हम सबको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। इसके बाद गोविंदा ने गाने पर ठुमके लगाए। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी उनके साथ डांस किया।

विज्ञापन

गोविंदा ने बताया कि उनकी नानी का घर प्रतापगढ़ के ढकवा में है। वह नानी के घर जा रहे हैं। वहां के लोगों से मिलेंगे। उनके साथ भूली-बिसरी यादें ताजा करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, विवेक उपाध्याय, राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता मौजूद रहे। गोविंदा के आने की सूचना पर विद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed