फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government approves Master Plan-2031, city area will increase by 89 kilometers

Prayagraj : महायोजना-2031 को शासन की मंजूरी, 89 किलोमीटर बढ़ेगा शहर का क्षेत्रफल

Wed, 12 Mar 2025 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई महायोजना-2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब शहर का क्षेत्रफल 309 से बढ़कर 398 वर्ग किमी. हो जाएगा। जिले के कुल 639 गांवों को महायोजना में शामिल किया गया है, जिनके क्षेत्रफल में विस्तार होगा।

विज्ञापन
Government approves Master Plan-2031, city area will increase by 89 kilometers
प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई महायोजना-2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब शहर का क्षेत्रफल 309 से बढ़कर 398 वर्ग किमी. हो जाएगा। जिले के कुल 639 गांवों को महायोजना में शामिल किया गया है, जिनके क्षेत्रफल में विस्तार होगा। वहीं सब्जी पट्टी को समाप्त करते हुए आवासीय भू-उपयोग में परिवर्तित किया जाएगा, जिसका मानचित्र भी स्वीकृत हो सकेगा। इससे विभिन्न निर्माण कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट सिस्टम और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जनवरी-2022 में एक एजेंसी की मदद से महायोजना 2031 तैयार किया था। इसमें सिविल लाइन सहित कई रिहायशी इलाकों को व्यावसायिक में तब्दील करने की योजना बनाई गई। इसके बाद लोगों से आपत्तियां मांगी गईं। करीब 485 लोगों ने आपत्तियां एवं सुझाव दिए थे। तीन बार आपत्ति के आधार पर महायोजना में संशोधन किया गया। नवंबर-2024 में बोर्ड से स्वीकृति के बाद शासन की स्वीकृति के लिए महायोजना भेजी गई थी, जिसके परीक्षण के बाद अब इसे मंजूरी मिल गई हैं। महायोजना 2021 के अनुसार, शहर का सीमाक्षेत्र जहां तकरीबन 30917 हेक्टेयर में था, वह अब बढ़कर 36773 हेक्टेयर हो जाएगा, यानी दायरा तकरीबन 89 किमी. और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन

महायोजना के मुख्य बिंदु

- महायोजना-2021 में आवासीय उपयोग हेतु 36 प्रतिशत एरिया प्रस्तावित था, जो महायोजना-2031 में 45 प्रतिशत हो जाएगा।
- पूर्व महायोजना 2021 में 2.41 प्रतिशत क्षेत्रफल व्यावसायिक उपयोग हेतु प्रस्तावित था, जो नए प्रयागराज महायोजना 2031 में 4.5 प्रतिशत में होगा।
- 2021 में सार्वजनिक एवं अर्द्ध सार्वजनिक सुविधाएं हेतु 3.82 प्रतिशत प्रस्तावित एरिया अब बढ़कर 2031 में 6.43 प्रतिशत हो जाएगा।
- 2021 में एक बड़े भू-भाग पर सब्जी पट्टी एरिया प्रस्तावित थी, इस क्षेत्र में आवासीय भू-उपयोग न होने के कारण मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। महायोजना-2031 को मंजूरी मिलने के बाद अब सब्जी पट्टी भू-उपयोग को समाप्त करते हुए आवासीय भू उपयोग प्रस्तावित किया गया है। जिसके कारण आवासीय मानचित्र आसानी से स्वीकृत होंगे।

रोजगार के पैदा होंगे अवसर, बरात घर, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट खुलेंगे

महायोजना-2031 की मंजूरी मिलने के बाद शहर के बुनियादी ढांचे का विकास होगा और हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी मुहैया होंगे। शहरीकरण का न केवल विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। रिंग रोड एवं बाईपास रोड पर 500-500 मीटर की गहराई तक दोनों तरफ हाईवे फैसिलिटी नामक नया भू-उपयोग महायोजना 2031 में प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत बरात घर गेस्ट हाउस, ढाबा, रेस्टोरेंट, जलपान गृह, रिसाॅर्ट, पेट्रोल पंप जैसे क्रियाकलाप अनुमन्य है। इसके लिए मानचित्र रिंग रोड एवं बाईपास रोड पर स्वीकृत किए जाएंगे। इससे प्राधिकरण को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी।

शहरीकरण का और होगा विस्तार

शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बाजार, स्ट्रीट भू-उपयोग प्रस्तावित किया गया है, जिसके कारण उक्त मार्ग के किनारे भूतल प्रथम तल के व्यवसायिक मानचित्र स्वीकृत होंगे। साथ ही पूर्व में बिना स्वीकृत हुए निर्माणों को शमन किया जा सकेगा। इससे राजस्व में वृद्धि होगी।

प्रयागराज महायोजना-2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसमें कुल 639 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। महायोजना में विकास क्षेत्र समान ही हैं। केवल महायोजना क्षेत्र का दायरा बढ़ा है। आगामी 10 वर्ष में शहरीकरण का और विस्तार किया जाना है। महायोजना-2031 को मंजूरी मिलने के बाद शहर की सीमा क्षेत्र का विस्तार होगा और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। - डा. अमित पाल शर्मा, उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed