फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Got Talent stage , remained unique family

मिला प्रतिभा को मंच, बनी अनूठी फैमिली

Sat, 07 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Got Talent stage , remained unique family
इलाहाबाद। आमजन से रिश्ता जोड़ने और उनके सुख-दुख साझा करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच देने के मकसद से ‘अमर उजाला’ के ‘जानें और पहचानें’ की टीम शुक्रवार को तुलसियानी एनक्लेव पहुंची। विभिन्न गतिविधियों में अपार्टमेंट के लोगों ने जमकर मौज मस्ती की और एक बड़े परिवार के सदस्यों की तरह एक दूसरे से खुशियां बांटीं।
विज्ञापन


पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाओं में रंग भरे जिसके साथ बड़े भी खूब मगन रहे।  प्रतियोगिताओं के बाद पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पेंटिंग प्रतियोगिता में रिद्धि राही, सृष्टि चावला, वैश्नवी रॉय विजेता बनीं। वहीं तंबोला के खेल ने महिलाओं ने खूब मस्ती बटोरी। इसमें विनीता भूषण, नीलम भूषण और आशा ने बाजी मारी जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


वहीं स्वाद के महाकुंभ में एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाकर अनीता- वीना-विनीता ने ‘अनूठी फैमिली’ का खिताब जीता। कालोनी के लोगों ने ‘अमर उजाला’ की इस अनूठी पहल को सराहा और समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव के लिए की जाने वाली कोशिशों के लिए धन्यवाद दिया । खास यह रहा कि आयोजन के बहाने कालोनी के लोग एक बड़े, अनूठे परिवार के सदस्य बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ की ओर से ‘जानें और पहचानें’ की टीम शनिवार को सिविल लाइंस स्थित अग्निपथ अपार्टमेंट शाम चार बजे पहुंचेगी। कार्यक्रम के तहत कई तरह की प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed