फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Good News: Relief to the daily commuters, after the morning for Banaras, now the train in the evening too

खुशखबर : दैनिक यात्रियों को राहत, बनारस के लिए सुबह के बाद अब शाम को भी ट्रेन

Sun, 03 Oct 2021 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 07:26 PM IST
सार

18 माह के अंतराल के बाद दस अक्तूबर से शुरू होगा संचालन, शाम 6.30 बजे होगी रवानगी, रात करीब दस बजे पहुंचेगी वाराणसी, अनारक्षित टिकट की रहेगी व्यवस्था।
 

विज्ञापन
Good News: Relief to the daily commuters, after the morning for Banaras, now the train in the evening too
ट्रेन पैसेंजर

विस्तार

वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। 18 माह के अंतराल के बाद प्रयागराज रामबाग से बनारस (मंडुवाडीह ) के लिए शाम के समय रेलवे द्वारा सीधी ट्रेन चलाए जाने का एलान किया गया है। इसके संचालन के बाद अब प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। ट्रेन दस अक्तूबर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


वर्तमान समय सैदाबाद, हंडिया, ज्ञानपुर रोड, कछवा रोड जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए प्रयागराज रामबाग से सुबह के समय मऊ डीएमयू स्पेशल ही उपलब्ध है। यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि शाम के समय भी बनारस जाने के लिए ट्रेन शुरू हो। फिलहाल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा प्रयागराज रामबाग से बनारस के लिए शाम के समय सीधी ट्रेन चलाए जाने की समय सारिणी जारी की गई है।
विज्ञापन


प्रयागराज रामबाग से दस कोच की स्पेशल ट्रेन शाम 6.30 बजे रवाना होगी जो दारागंज, झूंसी, रामनाथपुर, सैदाबाद, हंडिया खास, भीटी, अतरौरा, जंगीगंज, सराय जगदीश, ज्ञानपुर रोड, अलमाव हाल्ट, अहिमनपुर, माधोसिंह, कटका, कछवा रोड, निगतपुर, बहेड़वा हाल्ट, राजा तालाब, हरदत्तपुर, भुलनपुर रुकते हुए रात 9.45 बजे बनारस पहुंच जाएगी। इसी तरह बनारस से सुबह 6.15 बजे चलकर यह ट्रेन दस बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। इसमें अनारक्षित टिकट की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed