{"_id":"5f4807d28ebc3e41180ca018","slug":"girl-s-dead-body-found-city-desk-news-ald2846909188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
धूमनगंज के कांशीराम आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह नेहा (20) पुत्री छंगा फांसी के फंदे पर लटकती मिली। नेहा चार बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मां नूरजहां काम करने चली गई। इसी दौरान उसने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। धूमनगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। धूमनगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
अधिवक्ता पर सरेराह हमला, मुकदमा
धूमनगंज के राजरूपपुर में हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी से मारपीट करते हुए सोने की चेन लूट ली गई। उनकी तहरीर पर दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राजरूपपुर निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को राजरूपपुर शिवमंदिर के पास शशांक शुक्ला व कृष्णकांत शुक्ला ने गालीगलौज करते हुए उन्हें मारा-पीटा। साथ ही सोने की चेन छीनकर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन