फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl lost in Shiv procession, missing girl reunited with family through WhatsApp group

Prayagraj : शिव बरात में खो गई बच्ची, व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से गुम बच्ची को परिजनों से मिलवाया

Sat, 09 Mar 2024 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

जीटीबी नगर निवासी मेराजुद्दीन अपनी पत्नी व एक साल की बेटी के साथ बहादुरगंज स्थित अपने ससुराल आए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उनके ससुराल के सामने से शिव बारात निकल रही थी।

विज्ञापन
Girl lost in Shiv procession, missing girl reunited with family through WhatsApp group
शिव बरात देखने के दौरान बहादुरगंज से भटकी बच्ची को व्यापारियों ने परिजनों से मिलवाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज में शुक्रवार को शिव बारात में एक बच्ची के खो जाने से हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे बाद व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्ची को परिजनों से मिलाया जा सका। जीटीबी नगर निवासी मेराजुद्दीन अपनी पत्नी व एक साल की बेटी के साथ बहादुरगंज स्थित अपने ससुराल आए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उनके ससुराल के सामने से शिव बारात निकल रही थी। तभी मेराजुद्दीन की एक साल की बच्ची बाजे की आवाज सुनकर घर से बाहर निकली और शिव बारात के साथ चली गई।

विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह घर में नहीं दिखी तो परिवार वाले उसे खोजने के लिए निकल पड़े। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। उधर वह बच्ची शिव बारात के साथ विवेकानंद मार्ग पर पहुंच गई। उसके बाद वह वहां सड़क के किनारे खड़ी होकर रोने लगी। तभी वहां के दुकानदार राहुल गुरनानी व पवन गुरनानी उस बच्ची को अपने दुकान पर बैठाकर खाने पीने की सामान देकर उसे चुप कराने के कोशिश की लेकिन वह रोए ही जा रही थी। दुकानदार उसके घर वालों के बारे में पूछने का काफी प्रयास किए। लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद इसकी सूचना व्यापारियों और कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


उधर जिला महिला व्यापार मंडल की महामंत्री पल्लवी अरोरा उस बच्ची की फोटो सभी व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया। मैसेज वायरल होने पर रात करीब आठ बजे बच्ची के पिता के मोबाइल फोन में फोटो पहुंची। फिर वह दिए गए नंबर पर संपर्क किए। उसके बाद बच्ची को कोतवाली पुलिस के माध्यम से परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बेटी के मिलने पर मेराजुद्दीन व्यापारियों व पुलिस वालों का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed