{"_id":"5dc85ad18ebc3e5b056b6d32","slug":"girl-hanged-in-rasulabad-hanging-husband-arrested-allahabad-news-ald2598219114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली युवती, ससुरालियों पर दहेज हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकी मिली युवती, ससुरालियों पर दहेज हत्या की एफआईआर
विज्ञापन
रसूलाबाद में फांसी पर लटकी
मिली युवती, पति गिरफ्तार
ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, अन्य की गिरफ्तारी जांच के बाद
प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में अर्चना यादव (32) की लाश शनिवार की रात फांसी पर लटकी मिली। मायके वालों ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
रसूलाबाद के रहने वाले श्यामजी यादव की शादी सात साल पहले कोतवाली क्षेत्र की अर्चना के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं। शनिवार की रात श्यामजी ने पुलिस को सूचना दी कि अर्चना ने फांसी लगा ली है। मायकेवाले भी पहुंच गए। उन लोगों ने श्यामजी समेत ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। अर्चना के भाई ने बताया कि श्यामजी ने उसे रात में पीटा था। इसके बाद उसने मायके में फोन कर रोते हुए पूरी बात बताई थी, लेकिन सबने अर्चना को ही समझाया कि अब वही उसका घर है। इसके बाद रात में उसे मारकर टांग दिया गया। इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू ने बताया कि तहरीर पर पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। श्यामजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।