फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Giri paddy crop in fields worried by storm and rain, farmers worried

Prayagraj News: आंधी और बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, किसान चिंतित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:00 AM IST
विज्ञापन
Giri paddy crop in fields worried by storm and rain, farmers worried
सोरांव तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की रात अचानक आई तेज आंधी व बारिश से खेतों में पककर तैयार धान की फसल औंधे मुंह गिर गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वह चिंतित हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ताकि धान की रोपाई में लगाई गई गाढ़ी कमाई की भरपाई हो सके।
विज्ञापन

सोरांव तहसील के हरिसेनगंज, मऊआइमा, ददौली नहर, तिलई बाजार आदि इलाकों में शुक्रवार की रात तेज आंधी व भारी बरसात होने से खेतों में तैयार धान की पक चुकी फसल जमींदोज हो गई। अचानक आई आंधी और बारिश से सोरांव तहसील के किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इससे उत्पादन में कमी आएगी। बारिश का पानी खेत में जमा होने की वजह से फसल के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। गिरी हुई फसल को उठाना और काटना बेहद मुश्किल है। इसके लिए कटाई करने वालों को अतिरिक्त खर्च देना पड़ता है। इससे धान के दाने काले पड़ने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले किसान

धान की फसल पक चुकी थी, बस कटने का इंतजार था लेकिन अचानक बारिश और आंधी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। अब तो लागत निकालना मुश्किल है। - राहुल सरोज


शासन तत्काल जांच कर किसानों को मुआवजा दे। किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। मुआवजे से ही फसल की लागत की भरपाई हो पाएगी। - बिंदेश्वरी प्रसाद



तेज हवा और बारिश के चलते धान की पकी फसल धराशायी हो गई। ऐसे में उत्पादन में भारी गिरावट से इन्कार नहीं किया जा सकता है। किसान परेशान हैं। -सुरेश यादव


बारिश के चलते बालियां काली पड़ सकती हैं और कटाई में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। इससे छोटे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। -रोहित पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed