{"_id":"6a74a4d20c27a2236100c1a1","slug":"ganga-s-water-level-rising-by-one-centimeter-per-hour-at-chhatnag-alarm-in-low-lying-areas-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : छतनाग में प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कछारी इलाकों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : छतनाग में प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कछारी इलाकों में खलबली
Thu, 06 Aug 2026 08:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:44 PM IST
सार
कानपुर बैराज से लगातार तीसरे दिन बुधवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद छतनाग में गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कानपुर बैराज से लगातार तीसरे दिन बुधवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद छतनाग में गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कछारी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बुधवार रात आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 75.12 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले चार घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा है।
विज्ञापन
फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.48 मीटर पहुंच गया यहां भी चार सेमी की वृद्धि हुई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़कर 74.80 मीटर पहुंच गया। वहीं, सुबह आठ बजे तक नैनी क्षेत्र में 41.8 मिमी, फाफामऊ में 22.6 मिमी और छतनाग में 28.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी बुधवार को कानपुर बैराज से गंगा में दो लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले मंगलवार को दो लाख 50 हजार क्यूसेक, सोमवार को दो लाख 24 हजार क्यूसेक और रविवार को एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
वहीं, पिछले 24 घंटे में टोंस नदी का जलस्तर 42 सेंटीमीटर बढ़ने से गंगा के प्राकृतिक प्रवाह में भी रुकावट आने लगी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि टोंस का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो फाफामऊ से संगम तक गंगा का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है।
विज्ञापन