फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga returned from the gate of big Hanuman, Yamuna too calm, currently the danger of flooding averted

बड़े हनुमान के द्वार से लौटीं गंगा, यमुना भी शांत, फिलहाल बाढ़ का खतरा टला

Sat, 05 Sep 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Sep 2020 01:06 AM IST
सार

गंगा में छोड़ा गया पानी

हरिद्वार- 59,384 क्यूसेक
नरोरा- 33,805 क्यूसेक
कानपुर- 1,87,535 क्यूसेक

विज्ञापन
Ganga returned from the gate of big Hanuman, Yamuna too calm, currently the danger of flooding averted
prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

उफनाई गंगा शुक्रवार को लेटे हनुमान के द्वार पर दस्तक देने के बाद लौटने लगी हैं। फिलहाल एक सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा-यमुना के जलस्तर में कमी आने से कछारी इलाकों में बाढ़ से घिरे सैकड़ों परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस दिन भी हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बांधों से गंगा में  2.80 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ दिए जाने से दोबारा बाढ़ ता संकट पैदा होने की आशंका है। जबकि, केन व बेतवा से लगातार पानी आने से यमुना में भी फिर जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन

Ganga returned from the gate of big Hanuman, Yamuna too calm, currently the danger of flooding averted
prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj

बेनी बांध स्थित हनुमान मंदिर के द्वार पर पहुंची गंगा शुक्रवार की दोपहर बाद घटने लगीं। दारागंज सब्जी मंडी के पीछे वाले हिस्से में पानी भरने के बाद गंगा की रफ्तार घटने के बावजूद लोग झोपड़पट्टी छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटकते रहे। काली मार्ग और लाल मार्ग के अलावा त्रिवेणी मार्ग व अलोपी बाग जाने वाले परेड के रास्तों के आसपास सैकड़ों गरीब परिवारों ने टेंट डाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga returned from the gate of big Hanuman, Yamuna too calm, currently the danger of flooding averted
prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj

सिंचाई बाढ़ घंटे के अभियंताओं के मुताबिक फिलहाल गंगा की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन बाढ़ का खतरा बना हुआ है। तीर्थपुरोहितों ने शुक्रवार को बेनी बांध के अलावा परेड में ही पिंडदान और कर्मकांड कराया। बाढ़ देखने वालों की भीड़ लगने की वजह से पुलिस ने त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग से बांध वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है।

विज्ञापन

Ganga returned from the gate of big Hanuman, Yamuna too calm, currently the danger of flooding averted
prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj

देर शाम दोनों नदियों की रफ्तार कम हो गई, लेकिन मध्यप्रदेश से केन, बेतवा व चंबल के जरिए आ रहे पानी से यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने की बात कही जा रही है। हालांकि एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से पानी गंगा-यमुना में घटने लगा है। सिंचाई बाढ़ खंड के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शाम को फाफामऊ में गंगा 81.49 मीटर और छतनाग में 80.60 मीटर पर बहती रहीं। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 81.23 मीटर पर आ गया।

Ganga returned from the gate of big Hanuman, Yamuna too calm, currently the danger of flooding averted
prayagraj news : Flood In Prayagraj - फोटो : prayagraj

बड़े हनुमान से गंगा का मिलन देखने के लिए लगी रही भीड़

शुक्रवार को बड़े हनुमान से गंगा का मिलन देखने के लिए दिन भर आस्थावानों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही लोगों को बड़े हनुमान के दरबार गंगा के प्रवेश का इंतजार था। लोगों को उम्मीद थी कि शाम तक बड़े हनुमान को गंगा स्नान कराएंगी, लेकिन, जलस्तर घटने की जानकारी मिलने पर लोग वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed