{"_id":"694cffc5b9340f551e0c2ad3","slug":"ganga-expressway-will-not-be-operational-during-magh-mela-two-months-wait-still-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माघ मेले के दौरान नहीं शुरू हो सकेगा गंगा एक्सप्रेसवे, अभी दो महीने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माघ मेले के दौरान नहीं शुरू हो सकेगा गंगा एक्सप्रेसवे, अभी दो महीने का इंतजार
Thu, 25 Dec 2025 02:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:41 PM IST
सार
मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर माघ मेले के दौरान वाहन के फर्राटा भरने का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। अभी इसको शुरू होने में कम से कम दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर माघ मेले के दौरान वाहन के फर्राटा भरने का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। अभी इसको शुरू होने में कम से कम दो महीने का समय लग सकता है। इसका काम चार चरणों में पूरा होना है। तीसरे चरण के शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव जिले शामिल हैं। यहां एप्रोच रोड, रेलिंग, साइनेज और टोल प्लाजा के फिनिशिंग का कार्य अभी भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
हाल ही में शासन ने 31 दिसंबर 2025 तक काम पूरा करने का अल्टीमेट दिया था। यूपीडा प्रयागराज के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के मुताबिक 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का काम दो नवंबर 2022 को शुरू हुआ था। इसका काम चार चरणों में बांटा गया। चौथे चरण के तहत उन्नाव से प्रयागराज तक कुल 156.847 किमी का काम हो गया है। मेरे क्षेत्र के काम पूरे हो गए हैं, अन्य के बारे में कुछ नहीं सकता।
विज्ञापन