फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganesh Chaturthi 2022 Nationalism was reflected in the festival of Ganesha the tricolor in the hands

Ganesh Chaturthi 2022 : गणेशोत्सव में झलका राष्ट्रप्रेम, बैरहना के राजा के हाथ में तिरंगा

Fri, 02 Sep 2022 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 01:19 AM IST
सार

गणपति के पंडालों में एक से बढ़कर एक कृतियां देखते बन रही है। सार्वजानिक गणेश महोत्सव समिति के पंडाल में बैरहना के राजा को एक कुंतल बेसन के लड्डू का भोग लगाया गया। रात को सुमित झांकी ग्रुप की ओर से मोहक प्रस्तुति यादगार बन गई।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022  Nationalism was reflected in the festival of Ganesha the tricolor in the hands
Prayagraj News : पंडाल में विराजित गणेश प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी के गणेशोत्सव में राष्ट्रप्रेम की झलक हर किसी का ध्यान खींच रही है। कहीं पंडालों में राष्ट्रनायकों झांकियां सजी हैं तो कहीं गणपति तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं। बैरहना के राजा की चतुर्भुज प्रतिमा के एक हाथ में तिरंगा शोभायमान हो रहा है।

विज्ञापन



गणपति के पंडालों में एक से बढ़कर एक कृतियां देखते बन रही है। सार्वजानिक गणेश महोत्सव समिति के पंडाल में बैरहना के राजा को एक कुंतल बेसन के लड्डू का भोग लगाया गया। रात को सुमित झांकी ग्रुप की ओर से मोहक प्रस्तुति यादगार बन गई। इस गणेश महोत्सव की अनूठी थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रित है। यही वजह है कि इस पंडाल में गणपति बप्पा स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022  Nationalism was reflected in the festival of Ganesha the tricolor in the hands
Prayagraj News : पंडाल में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

बैरहना के राजा का पूरा दरबार राष्ट्रप्रेम की भावना पर आधारित सजाया गया है। पंडाल में राष्ट्र नायकों की झांकियां सजाई गई हैं। रात को सूफी गायक संदीप द्विवेदी ने गणपति के भजनों की प्रस्तुति की। इस मौके पर संरक्षक प्रदीप पांडेय, संयोजक आशीष पांडेय, कैलाश चंद्र पांडेय, तीर्थराज पांडेय, प्रशांत पांडेय, सुमित मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत केसरी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इसी तरह भरद्वाजपुरम में बाल गणेश को बृहस्पतिवार को लोरी सुनाई गई।


पानी की टंकी के पास बाल गणेश के समक्ष संयोजक स्वयं मिश्रा, शिवांश मिश्रा, अणिमा मिश्रा, अनूप ने आरती -पूजन कर मोदक का भोग लगाया। शाम को महिला मंडल की ओर से बाल गणेश को लोरी सुनाई गई। इसी तरह महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल, उत्तरादि मठ के अलावा हाईकोर्ट स्थित न्यायमार्ग पर भी भव्य पंडाल में गणपति की प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर मंगल कामना की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed