फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fun , bang saved with marital happiness

मस्ती, धमाल संग सहेजी करवाचौथ की खुशियां

Thu, 29 Oct 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fun , bang saved with marital happiness
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ‘करवाचौथ’ से पहले ही बुधवार को इनरव्हील क्लब उदीशा की सदस्यों ने पर्व की खुशियां सहेजीं। नृत्य, संगीत के बीच उन्होंने जमकर मस्ती और धमाल किया।
विज्ञापन


भले ही सबके अलग-अलग नाम हों लेकिन ‘रेखा लुक थीम’ पर उन्हें तैयार होना था सो हर ओर अलग-अलग अंदाज में सिर्फ रेखा ही नजर आईं। सांगीतिक प्रस्तुतियों के बीच आकांक्षा तिवारी ने ‘आज कल पांव जमीं पर नहीं पड़ते मेरे‘ तो संगीता ने ‘सलामे इश्क मेरी जान’ पर डांस पर सभी का दिल जीत लिया। मोनिका ने ‘परदेसिया यह सच है पिया’, स्वाति ने ‘मन क्यों बहका आधी रात को’, भावना ने ‘मेरा बालम बुड्ढा हो गया’ और रत्ना-शालिनी ने ‘सासू जी तूने मेरी कदर नहीं जानी’ जैसे गीतों पर जमकर डांस कर सभी को संग थिरकने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


अगले चरण में पासिंग द पासिंग गेम में महिलाओं ने सुहाग की निशानियों संग गीत गाए। रेखा थीम पर सज कर आईं महिलाओं ने रैंप वॉक करके तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान वंदना को ही ‘बेस्ट रेखा लुक ऑफ द डे’ और ‘करवाचौथ क्वीन’ का खिताब मिला जबकि दीप्ति को ‘बेस्ट आई मेकअप’ के लिए चुना गया। इसी तरह मास्टर ऑफ सेरेमनी अनुरागिनी सिंह रहीं। कार्यक्रम में सेल्फी और ग्रुपफी के लिए भी होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में बतौर मुख्य अतिथि दीप्ति शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। क्लब की सीजीआर सुषमा अग्रवाल को क्लब की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में अध्यक्ष मनप्रीत सोढ़ी, सचिव हर्षिता के अतिरिक्त शालिनी, मनोरमा, संगीता, कोमल, शशि समेत काफी संख्या में सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed