{"_id":"688e14ce5f94b1d0e1074213","slug":"from-10-pm-tonight-vehicles-will-not-be-able-to-go-through-the-left-lane-of-prayagraj-varanasi-road-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: आज रात 10 बजे से प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की बाएं लेन से नहीं जा सकेंगे वाहन, बदले मार्ग होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: आज रात 10 बजे से प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की बाएं लेन से नहीं जा सकेंगे वाहन, बदले मार्ग होगा आवागमन
Sat, 02 Aug 2025 07:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:08 PM IST
सार
सावन में चौथे सोमवार की वजह से शनिवार रात 10 से मंगलवार रात 10 बजे तक जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) पर भीटी सीमा तक बाएं लेन से बसों और भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
प्रयागराज में शास्त्री पुल पर सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की जा रही बैरिकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सावन में चौथे सोमवार की वजह से शनिवार रात 10 से मंगलवार रात 10 बजे तक जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) पर भीटी सीमा तक बाएं लेन से बसों और भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। वाराणसी से आने वाली रोडवेज बसें हंडिया-सहसों-फाफामऊ से प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। वहीं, जौनपुर के तरफ से आने वाली रोडवेज बसें फूलपुर-सहसों-फाफामऊ से प्रयागराज आ सकेंगी।
विज्ञापन
यह व्यवस्था सावन माह के विशेष दिनों से दो दिन पूर्व और एक दिन बाद तक लागू रहेगा। उधर, शनिवार रात 10 से मंगलवार रात 10 बजे तक सभी काॅमर्शियल वाहनों की नो-इंट्री रहेगी। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों के पास निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन
इन रूटों के लिए भी लागू रहेगी यह व्यवस्था
1. कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले भारी वाहन कानपुर, रमादेवी, जाजमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर व वाराणसी के तरफ से जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
विज्ञापन
2. कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से सोरांव कट से भुपिया मऊ, मुगरांबादशाहपुर, मछलीशहर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
3. लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
4. प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगा।
5. रींवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मनगवा, हनुमना से मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
6. रींवा से लखनऊ, कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
7. चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन राजापुर, कौशाम्बी, कोखराज होकर जाएंगे।
8. शहर में लोड अनलोड वाहन धूमनगंज और फाफामऊ के रास्ते से प्रवेश करेंगे।
9. वाराणसी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें हंडिया, सहसों, फाफामऊ से प्रयागराज प्रवेश करेंगी।
10. जौनपुर की तरफ से वाली रोडवेज बसें फूलपुर, सहसों और फाफामऊ से प्रयागराज आएंगी।