फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fraud with Maharashtra's businessman

महाराष्ट्र के व्यवसायी के ठग लिए 19 लाख

Thu, 21 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
fraud with Maharashtra's businessman
35 लाख रुपये लोन देने के नाम पर की गई जालसाजी
विज्ञापन

प्रयागराज। महाराष्ट्र के सांगली जिले के व्यवसायी सत्यजीत शिवाजी राव नाइक के 19 लाख रुपये जालसाजों ने ठग लिए। शिवाजी राव को लोन देने के नाम पर प्रयागराज में बुलाया गया। ठगों ने अपनी लोन कंपनी का जो पता बताया था, वह भी फर्जी निकला। मोबाइल नंबरों के आधार पर सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र के सांगली जिले में रहने वाले सत्यजीत शिवाजी राव की एक प्राइवेट कंपनी है। कुछ महीने पहले प्रयागराज से एक लोन कंपनी से उन्हें फोन गया कि वे अच्छे व्यापारियों को लोन मुहैया कराते हैं। यहां से तीन लोगों की एक टीम भी सांगली गई। वहां शिवाजी को पूरी तरह यकीन दिलाया गया कि लोन कंपनी ने तमाम लोगों को करोड़ों का लोन दिया है। शिवाजी 35 लाख रुपये लोन लेने को तैयार हो गए। उनसे कहा कि 19 लाख रुपये उन्हें बतौर सिक्योरिटी दिखानी पड़ेगी। प्रयागराज कचहरी में लिखापढ़ी होगी। शिवाजी पैसे लेकर आए और सिविल लाइंस के एक होटल में रुक गए। यहीं पर ठगों ने उनसे मुलाकात की। पूरे कागजात दिखाए और उन्हें लेकर कचहरी पहुंचे।
विज्ञापन

कचहरी में उनसे पैसे लेने के बाद बाद ठग अंदर चले गए। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक इंतजार के बाद शिवाजी ने फोन किया तो फोन बंद था। बाद में उन्होंने सिविल लाइंस थाने में राजेश बंसल, बीपी अग्रवाल और साजिद हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों कहां के रहे वाले हैं उनकी लोन कंपनी कहां पर, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबरों के आधार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर धर्मविशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एफआईआर
प्रयागराज। फेसबुक पर पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर रणवीर कुमार के खिलाफ कर्नलगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रणवीर ने अपने पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed