फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former TMC MLA Khokan Das arrested from Handia toll plaza

Prayagraj News: टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास हंडिया टोल प्लाजा से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Former TMC MLA Khokan Das arrested from Handia toll plaza
पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण सीट से टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार। प
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चित नाम और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक खोकन दास को पुलिस ने रविवार को प्रयागराज के हंडिया टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल की बर्धमान पुलिस ने खोकन के खिलाफ छह जून 2025 को जबरन वसूली, धमकी, हत्या का प्रयास समेत अन्य कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर लिया गया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह पश्चिम बंगाल की बर्धमान पुलिस प्रयागराज पहुुंची। पता चला कि पूर्व विधायक खोकन दास फॉर्च्यूनर कार से दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहे हैं। दोपहर करीब 12:15 बजे पश्चिम बंगाल की पुलिस ने हंडिया पुलिस के साथ मिलकर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर दी। जैसे ही खोकन दास की गाड़ी हंडिया टोल प्लाजा पर पहुंची, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी में उनके साथ तीन और लोग भी सवार थे।
विज्ञापन


जबरन वसूली और धमकी के आरोप
पुलिस के अनुसार, खोकन दास के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हैं। हालांकि पुलिस ने सार्वजनिक रूप से मामले की पूरी केस डायरी या आरोपों का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस के साथ मिलकर हंडिया पुलिस ने आरोपी खोकन दास को गिरफ्तार किया है। थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे पश्चिम बंगाल लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में बने थे विधायक, 2026 में मिली हार
खोकन दास पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि हाल ही में हुए 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बावजूद वह क्षेत्रीय राजनीति और पार्टी संगठन में सक्रिय बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed