{"_id":"65b61b11f1eaa4357603e473","slug":"former-students-of-allahabad-university-opened-their-new-branch-in-dubai-anita-of-kanpur-got-important-respon-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : इलाहाबाद विवि के पुरा छात्रों ने दुबई में खोली अपनी नई शाखा, कानपुर की अनीता को मिली अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : इलाहाबाद विवि के पुरा छात्रों ने दुबई में खोली अपनी नई शाखा, कानपुर की अनीता को मिली अहम जिम्मेदारी
Sun, 28 Jan 2024 02:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:44 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच सम-सामयिक विषयों और साहित्य पर बौद्धिक चर्चा हुई। नवीन चंद्रा, धर्मेंद्र चौहान, रवींद्र गोडबोले ने इस उद्घाटन कार्यक्रम में भारत से प्रतिनिधित्व किया। बतौर मुख्य अतिथि अनिल गर्ग एवं पूर्व आईएएस एसके सिंह ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रतिभा विकास का खुला मंच रहा है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व छात्रों ने दुबई में अपने संगठन की एक नई शाखा खोल दी है और कानपुर की अनीता सचान को इस शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। 22 जनवरी को आबूधाबी यासलैंड के एक में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की यूएई शाखा का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच सम-सामयिक विषयों और साहित्य पर बौद्धिक चर्चा हुई। नवीन चंद्रा, धर्मेंद्र चौहान, रवींद्र गोडबोले ने इस उद्घाटन कार्यक्रम में भारत से प्रतिनिधित्व किया। बतौर मुख्य अतिथि अनिल गर्ग एवं पूर्व आईएएस एसके सिंह ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रतिभा विकास का खुला मंच रहा है। विश्वविद्यालय से निकली प्रतिभाएं न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर के देशों में चौमुखी विकास की प्रतिभागी रही हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए यह गर्व की बात है। नवीन चंद्रा ने कहा कि इस संगठन ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने की पहल छेड़ी हुई है। एयूई शाखा के उद्घाटन के बाद अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोर्डन से पधारे जिफको के सीईओ अतुल गर्ग थे। इस मौके पर पूर्व आईएएस रवींद्र, सुरेन्द्र विक्रम, हंसादत्त पांडेय, पूर्व डीएसपी धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन