पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुराने करीबियों पर भी नजर, शुरू हुई निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक अहमद पर कार्रवाई के क्रम मेें पुलिस की नजर उसके गिरोह के सदस्यों पर तो है ही, उसके कई पूर्व करीबी भी पुलिस के रडार पर हैं। यह वह लोग हैं जो पूर्व में अतीक के करीबी रह चुके हैं, लेकिन दुर्दिन शुरू होने के बाद वह खुद को अतीक से अलग बताने लगे। ऐसे लोगों की खुफिया तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है।
अतीक अहमद के गिरोह आईएस-227 में मौजूदा समय में 120 से ज्यादा सदस्य हैं। इनके अलावा भी कुछ ऐसे लोग रहे हैं जो कभी अतीक के बेहद करीबी रहे हैं। उसके हर काम में वह साथ होते थे। कई ऐसे हैं, जो अतीक की अवैध रूप से कमाई गई दौलत को जमीन या अन्य धंधों में लगाकर ब्लैक से व्हाइट करते थे। लेकिन अतीक के दुर्दिन शुरू होने के बाद से इन लोगों ने न सिर्फ गिरोह से अलगाव कर लिया। बल्कि खुद को अतीक का विरोधी बताने लगे। यहां तक कि उसके खिलाफ पुलिस से शिकायतें तक की। अचानक आया यह बदलाव ही उन्हें संदिग्धों की श्रेणी में खड़ा करता है।
एक आशंका यह भी है कि अतीक का विरोधी बताने का यह फंडा खुद को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तो नहीं किया गया। यही वजह है कि ऐसे लोगों की भी निगरानी शुरू कर दी गई है। खुफिया तरीके से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी मौजूदा गतिविधियां, उनके व्यापार समेत अन्य बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कराई जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह इसलिए किया जा रहा है ताकि माफिया से जुड़ी हर कड़ी पर शिकंजा कसा जा सके। खुद को अतीक का विरोधी बताकर कोई पुलिस से बच न सके।