फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Chief Minister Akhilesh give sympathy to family of martyr Mahesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने शहीद महेश के परिजनों के पोंछे आंसू, की ये मांग...

Sun, 24 Feb 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Akhilesh give sympathy to family of martyr Mahesh
Akhilesh yadav

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ महेश यादव के टुड़िहार गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पार्टी की ओर से परिजनों की हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया। पार्टी नेताओं से परिजनों के बारे में जानकारी भी मांगी। मेजा के टुड़िहार स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी संजू, पिता राजकुमार तथा मां एवं बहन से बात की और आश्वासन दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ है। सपा नेता ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलवामा घटना के शहीदों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की। इस घटना को लेकर उन्होंने केंद्र तथा खुफिया तंत्र पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि आखिर आतंकी कैसे सुरक्षाबलों के वाहन को टारगेट कर लेते हैं। सीमा की सुरक्षा के लिए विगत पांच वर्षों में हुए कार्यों का उन्होंने केंद्र सरकार से हिसाब मांगा। साथ ही कहा कि पुलवामा की घटना के बाद पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। अब सरकार ठोस कार्रवाई करे।
विज्ञापन

शहीद के परिजनों से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जार्जटाउन स्थित सांसद नागेंद्र सिंह पटेल के घर गए और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने बाघम्बरी गद्दी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे 12 फरवरी को आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल ऋचा सिंह, मयंक यादव के घर भी गए और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने सर्किट हाउस में भी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोकसभा में ताकत दिखाने की अपील की। अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत तथा मुलाकात करने वालों में बसपा के नेता भी शामिल रहे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी, एमएलसी रामवृक्ष यादव, विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सैै. इफ्तेखार हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed