फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For real Ahiwat vow shall Nirjla

अचल अहिवात के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

Wed, 16 Sep 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
For real Ahiwat vow shall Nirjla
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अचल अहिवात यानी अखंड सुहाग के लिए सौभाग्यवती महिलाएं बुधवार को हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी। पूजा स्थल पर शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां रखकर विधिपूर्वक पूजन अर्चन करेंगी। मंगलवार को सुबह से ही महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहीं। देर रात तक पूजा की तैयारी होती रही। पूजन एवं शृंगार का जो भी सामान बाकी था, जुटाया गया।
विज्ञापन


व्रत की शुरुआत रात बारह बजे मीठी चीज खाकर हुई। सुहागिनें बुधवार सुबह संगम सहित गंगा विभिन्न घाटों पर स्नान के बाद शिवालयों में पूजन अर्चन करेंगी। घर लौटकर नए कपड़े पहनेंगी और दुल्हन जैसा शृंगार करके पूजा स्थल पर शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां रखकर विधिपूर्वक पूजन करेंगी। हरतालिका तीज में तीन का विशेष महत्व होने के कारण व्रती महिलाएं तीन स्नान कर तीन बार पूजा आरती करेंगी। व्रत का पारण बृहस्पतिवार की सुबह होगा।
विज्ञापन


सुहागिनें अपनी हथेलियों पर पिया के नाम की मेहंदी देर रात तक रचवातीं रहीं। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास मेहंदी लगवाने वाले के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। मीरापुर, कटरा, प्रीतमनगर, मुट्ठीगंज आदि क्षेत्रों में भी मेहंदी लगाने वालों के यहां जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed