फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For chairman of Higher education Commission manipulating start

अब उच्चतर आयोग में अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़

Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में भी नए चेयरमैन को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई है। अध्यक्ष के साथ सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भी कवायद शुरू है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष और सदस्यों के नाम का पैनल भी तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री की संस्तुति का इंतजार है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। अन्य तैनातियों को देखते हुए इस आयोग में भी सियासी नियुक्ति तय मानी जा रही है। प्रदेश सरकार में नजदीकी को देखते हुए कई नाम पर कयासबाजी भी शुरू है। अध्यक्ष के लिए दौड़ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक शिक्षक का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। आयोग में एक पूर्व सदस्य की दोबारा तैनाती की बात कही जा रही है। हाईकोर्ट ने आयोग के अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति रद्द कर दी थी, लेकिन डॉ.अनिल सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। न्यायालय ने उन्हें इस पद के योग्य माना है। ऐसे में उनके नाम पर दोबारा विचार करने की बात भी कही जा रही है। इनके अलावा भी कई लोग दावेदारों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन



सदस्यों की नियुक्ति नहीं तो ठप रहेगा काम
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में अध्यक्ष के साथ सदस्यों की नियुक्ति भी करनी होगी। अन्य भर्ती संस्थाओं की तरह सिर्फ अध्यक्ष की तैनाती हुई तो आयोग मेें शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी। इस समय आयोग में मात्र एक सदस्य हैं। ऐसे में अध्यक्ष की तैनाती के बाद भी कोरम पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed