{"_id":"5fdb98998ebc3ecd6d668a2c","slug":"five-properties-freed-from-mafia-marked-pda-will-build-hundreds-of-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया से मुक्त कराई गईं पांच संपत्तियां चिह्नित, पीडीए बनाएगा सैकड़ों फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया से मुक्त कराई गईं पांच संपत्तियां चिह्नित, पीडीए बनाएगा सैकड़ों फ्लैट
Thu, 17 Dec 2020 11:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:12 PM IST
सार
बुधवार को प्रयागराज में सीएम योगी की घोषणा के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शिक्षकों व गरीबों के लिए आवास बनाने की घोषणा के बाद प्रशासन और पीडीए ने इसके क्रियान्वयन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल पांच संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। ये सभी संपत्तियां राजकीय आस्थान और नजूल की हैं। इनमें से दो पर पुलिस चौकी और पार्किंग तथा बाकी पर फ्लैट का निर्माण होगा। डीएम के निर्देश पर पीडीए प्रस्ताव संग डीपीआर तैयार करने में जुट गया है।
शासन के निर्देश पर प्रशासन ने पीडीए से माफिया के खिलाफ पांच सितंबर से 15 दिसंबर तक कुल 32 कार्रवाई की। इसमें माफिया अतीक अहमद, उनके रिश्तेदारों, रामलोचन आदि शामिल हैं। कार्रवाई के बाद राजकीय आस्थान और नजूल की भूमि पर प्रशासन ने कब्जा लेकर मौके पर बोर्ड भी लगाए। सर्वाधिक संपत्तियां अतीक अहमद की हैं। वहीं अधिकांश के स्वामित्व की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर प्रशासन ने पीडीए से माफिया के खिलाफ पांच सितंबर से 15 दिसंबर तक कुल 32 कार्रवाई की। इसमें माफिया अतीक अहमद, उनके रिश्तेदारों, रामलोचन आदि शामिल हैं। कार्रवाई के बाद राजकीय आस्थान और नजूल की भूमि पर प्रशासन ने कब्जा लेकर मौके पर बोर्ड भी लगाए। सर्वाधिक संपत्तियां अतीक अहमद की हैं। वहीं अधिकांश के स्वामित्व की जांच जारी है।
विज्ञापन
इन जगहों पर हैं पांचों संपत्तियां
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के ओएसडी, जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक प्रथम चरण में सिविल लाइंस में अतीक अहमद के साढू इमरान, अतीक की नवाब यूसुफ रोड और लूकरगंज के साथ हमजा के कब्जे से मेंहदौरी की जमीन पर भवन निर्माण की तैयारी है।
विज्ञापन