फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First a sit-in protest at the Tehsil, then a road blockade at the Kotwali intersection

Prayagraj News: पहले तहसील में धरना, फिर कोतवाली तिराहे पर चक्का जाम

Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
First a sit-in protest at the Tehsil, then a road blockade at the Kotwali intersection
फूलपुर तहसील मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।
सोमवार को किरांव गांव में भूमिधरी जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सड़क तक पहुंच गया। बजरंग दल के नेतृत्व में लोगों ने फूलपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कुलदीप सरोज ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी भूमिधरी जमीन पर मंदिर निर्माण की अनुमति नहीं दे रहा है और कार्य रोक दिया है। सुनवाई न होने पर प्रदर्शनकारी फूलपुर कोतवाली तिराहे पर प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर बैठ गए। उन्होंने करीब ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क खाली कराने की कोशिश की, पर प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम से फोन पर बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हुआ। एसडीएम हीरालाल सैनी ने बताया कि किरांव गांव में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed