{"_id":"659149d0dee1caba20030123","slug":"fire-broke-out-in-grocer-s-shop-family-members-narrowly-escaped-case-registered-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दुकान में आग से लाखों के कपड़े, बाल-बाल बचे कारोबारी के परिजन, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दुकान में आग से लाखों के कपड़े, बाल-बाल बचे कारोबारी के परिजन, मुकदमा दर्ज
Sun, 31 Dec 2023 04:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Dec 2023 04:30 PM IST
सार
कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की कीमत के कपड़े और दुकान के अन्य सामान जलकर राख हो गए। पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगाई गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग से सामान जलकर राख।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरांव में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए। हादसे में कारोबारी के परिजन बाल-बाल बच गए। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आग लगाने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
कोरांव बाजार में कमलेश जायसवाल की कपड़े की दुकान है। दुकान के ऊपरी तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि नगर के ही एक व्यक्ति ने शनिवार की रात करीब दो बजे पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दी। जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी मंजिल पर रह रहे परिजन हादसे में बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
नागिरकों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारोबारी कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने सपरिवार जलाकर मारने की नीयत से आग लगाने का आरोप लगाया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन