{"_id":"5f985f968ebc3e9bf52fad38","slug":"fir-lodged-against-four-peple-including-retired-spo-in-daughter-in-law-deat-at-colonolganj-city-desk-news-ald2900537194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हू की खुदकुशी मामले में रिटायर्ड एसपीओ समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हू की खुदकुशी मामले में रिटायर्ड एसपीओ समेत चार पर केस
विज्ञापन
fir lodged against four peple including retired spo in daughter in law deat at colonolganj
प्रयागराज। कर्नलगंज के सलोरी में श्रद्धा पांडेय की खुदकुशी मामले में रिटायर्ड एसपीओ ससुर समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। मायकेवालों का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जिससे तंग आकर उसने अपनी जान दे दी।
सलोरी के काटजू बाग कॉलोनी में रहने वाले हरिहर पांडेय एसपीओ पद से रिटायर हैं। एक दिन पहले उनकी बहू श्रद्धा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। उधर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जबकि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से खर्च किया था। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति अभिषेक पांडेय, ससुर हरिहर पांडेय, सास व ननद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
11 महीने ही हुए थे शादी को
पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी को 11 महीने ही बीते थे। प्रतापगढ़ निवासी श्रद्धा का विवाह नवंबर 2018 मेें अधिवक्ता अभिषेक से हुआ था। ससुरालीजनों ने बताया था कि रोज की तरह सोमवार सुबह 10 बजे के करीब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान श्रद्धा अपने कमरे में चली गई। बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वह फांसी पर लटकी मिली। घरवालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे फंदे से उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।