{"_id":"4725e585b9e0987b63292712b5cc814e","slug":"fir-job-putting-fake-certificates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट में नौकरी के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर एक युवक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। सिविल लाइंस पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार रोशन लाल की तहरीर पर चित्रकूट कर्वी के दीपक कु मार यादव पुत्र जगदीश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दीपक पर आरोप है कि उसने नौकरी पाने के लिए जो फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर लगाया है। हाईकोर्ट ने जब इस मामले की जांच कराई तो पता चला कि प्रमाण पत्र फर्जी है। इस बात की जानकारी होने पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि इस पहले आधा दर्जन युवकों के खिलाफ नौकरी में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर हाईकोर्ट के अफसरों ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। एसआई इंदल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।