{"_id":"659134b92e6e66451f035d8b","slug":"fierce-fight-between-two-groups-of-advocates-over-land-dispute-firing-creates-sti-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग से मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग से मचा रहा हड़कंप
Sun, 31 Dec 2023 03:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Dec 2023 03:00 PM IST
सार
झूंसी में जमीन संबंधी विवाद को लेकर जमकर विवाद हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इससे खलबली मची रही। पुलिस दोनों पक्षों के साथ थाने में बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
झूंसी में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झूंसी में भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले जाकर काफी देर तक पंचायत होती रही। घटना का फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना झूंसी इलाके के हवेलिया की बताई जा रही है।
विज्ञापन
यहां जमीन के विवाद को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट रविवार को आमने सामने आ गया। देखते ही देखते असलहे निकल गए। दहशत फैलाने के उद्देश्य से की राउड फायरिंग की गई, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। इस दौरान मारपीट और हाथापाई भी हुई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन