{"_id":"6a74a38622c9a4f26901e226","slug":"female-student-abducted-and-molested-accused-said-my-uncle-is-an-mla-marry-me-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : छात्रा का अपहरण कर छेड़खानी, आरोपी बोला मेरे चाचा विधायक हैं शादी कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : छात्रा का अपहरण कर छेड़खानी, आरोपी बोला मेरे चाचा विधायक हैं शादी कर लो
Thu, 06 Aug 2026 08:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:38 PM IST
सार
मुट्ठीगंज इलाके की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा को कार में अपहरण कर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन से लौटते समय एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने पहले जबरन स्कूटी और फिर कार में बैठाकर कर छेड़खानी की।
विज्ञापन
अपहरण।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुट्ठीगंज इलाके की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा को कार में अपहरण कर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन से लौटते समय एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने पहले जबरन स्कूटी और फिर कार में बैठाकर कर छेड़खानी की। साथ ही आरोपी ने कहा कि मेरे चाचा विधायक हैं, शादी कर लो, मैं तुम्हें प्रिंसेस की तरह रखूंगा। कीडगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। छात्रा कमरा लेकर पढ़ाई करती है और प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती है।
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार शाम बारिश के दौरान लौटते समय एक युवक ने कोठापार्चा के पास उसे धमकाकर स्कूटी पर बैठा लिया। युवक उसे जीवन ज्योति, रामबाग पुल के नीचे होते हुए रामबाग रेलवे स्टेशन के अंदर ले गया, जहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। इसके बाद आरोपी ने स्कूटी छोड़कर उसे जबरन कार में बैठाया और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि युवक ने खुद को विधायक का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है और उससे शादी करना चाहता है। विरोध करने पर उसने छात्रा का मोबाइल छीन लिया और एक नंबर डायल कर दिया। बाद में आरोपी ने उसे बाई का बाग चौराहे के आगे छोड़ दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कमरे पर पहुंचने के बाद उसने अपने मित्र को पूरी घटना बताई। ट्रूकॉलर पर आरोपी का नंबर जांचने पर नाम वाहिद अली दिखाई दिया। व्हाट्सएप पर उसकी फोटो और कार की तस्वीर भी मिली। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद बुधवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन