{"_id":"0f17bb5acb6d57487ef7ee4e3f7a1d5b","slug":"fellowships-for-university-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेलोशिप के लिए विवि में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेलोशिप के लिए विवि में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नॉन नेट फेलोशिप बंद करने तथा दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। वामपंथी संगठन एआईडीएसओ, आइसा, एसएफआई से जुड़े छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के सामने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
छात्रों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस मौके पर हुई सभा में छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो छात्र बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए बाध्य होंगे। पूर्व सांस्कृतिक सचिव अंकुश दुबे ने इस मुद्दे पर संयुक्त आंदोलन की अपील की। प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश, भीम सिंह, अमन कुमार मिश्र, विकास सिंह, अंकित पाठक आदि शामिल रहे।