{"_id":"69f9011045b8c61f2b0daf20","slug":"father-beaten-to-death-with-sticks-before-sons-wedding-procession-allahabad-news-c-407-1-nan1009-14445-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेटे की बरात से पहले लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेटे की बरात से पहले लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या
Tue, 05 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 05 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
करमा। मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
घूरपुर थाना क्षेत्र के पवरी गांव में बेटे की बरात जाने से पहले पिता रामराज भारतीय (60) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मामूली विवाद में छोटे भाई और भतीजों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि रामराज भारतीय रविवार रात करीब 9:30 बजे दुकान से कुछ सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में छोटे भाई शोभालाल और उसके बेटों संतोष व वीरेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। बेटे राजेश ने बताया की उनके पिता घायल अवस्था में किसी तरह घर पहुंचे।
इस दौरान आरोपियों ने पीट-पीटकर उनको मार डाला। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों शोभालाल, संतोष, वीरेंद्र और सीमा को गिरफ्तार किया है।
हल्दी रस्म के दिन हत्या से सभी गमगीन
रामराज के छोटे बेटे मिथुन की रविवार को हल्दी रस्म थी। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पांच मई मंगलवार को कौंधियारा के कुकुढ़ी गांव में मिथुन की बरात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। -अब्दुस सलाम खान, एसीपी कौंधियारा

करमा। मृतक की फाइल फोटो- फोटो : Samvad