फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake marriage in the name of Ram Janmabhoomi Nidhi, case filed

राम जन्मभूमि निधि के नाम पर फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Mar 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fake marriage in the name of Ram Janmabhoomi Nidhi, case filed
fraud - फोटो : demo pic
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित की जा रही राम जन्मभूमि निधि के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जीरो रोड स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में अवैध तरीके से कूृपन की छपाई होते पकड़ी गई। मामले में प्रिंटिंग प्रेस मालिक , कर्मचारी व एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता की तहरीर पर दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि  एक मार्च की शाम कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि राम जन्म भूमि निधि के नाम पर अवैध कूपन छपवाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता जीरो रोड स्थित कुशवाहा प्रिंटिंग प्रेस में पहुंचे तो वहां राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए संग्रह अभियान में प्रयोग किए जा रहे कूपन अवैध तरीके से छपते मिले।
विज्ञापन


पूछने पर मौके पर मिले कर्मचारी आजाद ने बताया कि सरायअकिल कौशाम्बी का रहने वाला संदीप केशरवानी यह कूपन छपवा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध वसूली के लिए यह कार्य किया जा रहा था। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुका है मामला

राम जन्म भूमि निधि के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला शहर में पहले भी सामने आया है। कुछ दिनों पहले ही सिविल लाइंस स्थित एक दुकान पर बड़ी संख्या में कूपन का फोटोस्टेट कराने का मामला पकड़ा गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन मामला रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed