{"_id":"6a78e5e30f83d6366e0b79da","slug":"explanation-sought-from-those-responsible-in-the-case-of-the-deaths-of-seven-cattle-allahabad-news-c-417-1-sald1007-8606-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सात गोवंशों की मौत के मामले में जिम्मेदारों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सात गोवंशों की मौत के मामले में जिम्मेदारों से जवाब-तलब
Mon, 10 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के मुबारकपुर गोशाला का निरीक्षण करते बीडीओ व सीएमओ।
मुबारकपुर गोशाला में सात गोवंशों की मौत और तीन के बीमार मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। मृत गोवंशों के शवों को कुत्तों की ओर से नोचे जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद गोशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए थे। शनिवार को खंड विकास अधिकारी और सीएमओ ने गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन यादव ने बीमार गोवंशों की जांच की। तीन बीमार गोवंशों का उपचार शुरू कराया गया है। एसडीएम हीरालाल सैनी ने बताया कि गोशाला में मिली अव्यवस्थाओं और गोवंशों के रख-रखाव में हुई लापरवाही को लेकर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड विकास अधिकारी महेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि जवाब असंतोषजनक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।