{"_id":"62e6cc99ab1067099d5a54a0","slug":"exam-ssc-selection-post-exam-from-today-allahabad-news-ald338414591","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exam : एसएससी सेलेक्शन पोस्ट की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exam : एसएससी सेलेक्शन पोस्ट की परीक्षा आज से
विज्ञापन
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट की परीक्षा आज से
0 केंद्रीय विभागों में टेक्निकल, नॉन टेक्निकल के 2065 पदों पर होनी है भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। केंद्र सरकार के विभागों में टेक्निकल और नान टेक्निकल के 2065 पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सेलेक्शन पोस्ट फेज-10 परीक्षा सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसके लिए यूपी और बिहार के 12 शहरों में 40 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 189022 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा पांच अगस्त तक आयोजित की जाएगी और चार सत्रों में सुबह नौ से 10 बजे, 11.45 से 12.45 बजे, अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे और शाम 5.15 से 6.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए वाराणसी में सर्वाधिक सात केंद्र बनाए गए हैं, जहां 31224 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पटना के छह केंद्रों में 32393 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लखनऊ के छह केंद्रों में 21309 अभ्यर्थी, कानपुर के छह केंद्रों में 28298, आगरा के चार केंद्र में 17931, मुजफ्फरपुर के तीन केंद्र में 15530, मेरठ के दो केंद्र में, 12476, प्रयागराज के दो केंद्र में 9592, बरेली के एक केंद्र में 8927, भागलपुर के एक केंद्र में 7472, आरा के एक केंद्र पर 3139 और पुर्णिया के एक केंद्र में 731 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।