{"_id":"5e51713e8ebc3ef3bd349146","slug":"ex-female-employee-sued-for-embezzlment-of-95-thousand-in-bank-allahabad-news-ald269225322","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में 95 हजार के गबन पर पूर्व महिला कर्मचारी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में 95 हजार के गबन पर पूर्व महिला कर्मचारी पर मुकदमा
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एसबीआई (पूर्व में एसबीआई पटियाला) में 95 हजार के गबन के मामले में पूर्व महिला कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तत्कालीन मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भानू प्रकाश मिश्रा 2018 में एसबीआई सिविल लाइंस शाखा में प्रबंधक थे। उनका आरोप है कि घटना के वक्त रसूलाबाद निवासी नीलू मिश्रा स्टेट बैंक आफ पटियाला (वर्तमान में एसबीआई में विलय) शाखा सिविल लाइंस में कर्मचारी थी।
जिन्होंने अलग-अलग ग्राहकों के कुल 1.59 लाख रुपये का गबन कर लिया। जांच में आरोप सही मिलने पर पहले उसे निलंबित और फिर निकाल दिया गया। गबन का 64,581 रुपये उससे रिकवर किया गया लेकिन, शेष राशि जमा नहीं हुई।
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिसके बाद भुक्तभोगी ने कोर्ट में गुहार लगाई गई। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को आरोपी पूर्व कर्मचारी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट लिखी गई। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।