फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   every bjp workers gets responsibility for 40 families

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मिली 40 परिवारों की जिम्मेदारी

Sat, 11 Apr 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
every bjp workers gets responsibility for 40 families
कोरोना संक्रमण बढ़ते प्रकोप के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने कोरोना से लड़ाई के लिए बनाए गए पीएम केयर फंड में आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि एक-एक कार्यकर्ता 40 परिवारों से संपर्क कर उन्हें पीएम केयर फंड में न्यूनतम सौ रुपये की धनराशि देने का आग्रह करे।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में शुक्रवार को नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी से फोन पर वार्ता भी की। महानगर अध्यक्ष से उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना से लड़ने के लिए बनाए गए रिलीफ फंड में सभी की सहभागिता हो इसके लिए हर एक कार्यकर्ता 40-40 लोगों से संपर्क करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता के बाद महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पीएम केयर फंड में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1140 कार्यकर्ता पीएम केयर फंड में सहयोग राशि जमा कर चुके हैं। किसी ने न्यूनतम सौ रुपये जमा किए हैं तो केशरी नाथ त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि पीएम केयर फंड में जमा की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि पार्टी से जुड़ी महिलाएं अपने घर में मास्क तैयार कर उसें पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गरीब एवं बेसहारा लोगों तक उपलब्ध करवाएं। आम लोगों से कहा जाए कि वह आयुष् मंत्रालय के एप को भी डाउन लोड करें। हर एक कार्यकर्ता न्यूनतम 40 लोगों से यह एप डाउनलोड करवाएं। उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश मिलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की अर्चना शुक्ला, अनुपमा पांडेय आदि महिला नेताओं ने अपने घर में ही मास्क आदि बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed