फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Embezzlement of Rs 2.44 crore, could not even collect documentary evidence in a year

Prayagraj : 2.44 करोड़ का गबन, साल भर में दस्तावेजी साक्ष्य भी नहीं जुटा पाए, मुंडेरा मंडी का है मामला

Sun, 22 Sep 2024 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:44 PM IST
सार

विभागीय जांच के बाद मंडी परिषद की ओर से इस मामले में एक अधिकारी की सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की जा चुकी है। पिछले साल 16 सितंबर को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन के आदेश पर सहायक उपनिदेशक कुलभूषण वर्मा की ओर से दर्ज कराए गए इस मामले में दो अफसरों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
Embezzlement of Rs 2.44 crore, could not even collect documentary evidence in a year
गबन। - फोटो : Istock

विस्तार

मुंडेरा स्थित मंडी परिषद में 2.44 करोड़ के गबन के मामले की विवेचना पुलिस एक साल बाद भी पूरी नहीं कर सकी है। हाल यह है कि अब तक दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई ही पूरी नहीं हो पाई। घटना के चारों आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उधर, विभागीय जांच के बाद मंडी परिषद की ओर से इस मामले में एक अधिकारी की सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की जा चुकी है। पिछले साल 16 सितंबर को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन के आदेश पर सहायक उपनिदेशक कुलभूषण वर्मा की ओर से दर्ज कराए गए इस मामले में दो अफसरों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


उन्होंने तहरीर में बताया था कि निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से भेजे पत्र में निर्माण खंड मंडी परिषद प्रयागराज में 2,44,37,327 रुपये के गबन किए जाने की बात बताई गई। यह भी बताया गया कि विभागीय जांच में इसके लिए रवींद्र सिंह प्रभारी उपनिदेशक (निर्माण) मंडी परिषद प्रयागराज, संजीव कुमार गंगवार तत्कालीन लेखा एवं सम्परीक्षाधिकारी, मैकूलाल तत्कालीन लेखा एवं सम्परीक्षाधिकारी को उत्तरदायी ठहराया गया।
विज्ञापन


यही नहीं जांच के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माण खंड में 12 जुलाई 2022 तक कार्यरत रहे वरिष्ठ सहायक मंजीत सिंह (वर्तमान तैनाती निर्माण खंड झांसी) ने गबन की रकम अपनी पत्नी व चार निकटतम संबंधियों के खाते में जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के बाद से लेकर अब तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। विवेचना का आलम यह है कि अभी दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने का काम ही पूरा नहीं हो सका है। इस मामले में एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह का कहना है कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। पता लगाया जाएगा कि विवेचना क्यों लंबित है।


दो के संंबंध में जांच जारी, एक का फंड रोका गया

पुलिस के उलट इस मामले में मंडी परिषद की ओर से कराई गई विभागीय जांच में एक अधिकारी की सेवा समाप्त की जा चुकी है। सहायक उपनिदेशक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि प्रभारी उपनिदेशक (निर्माण) मंडी परिषद प्रयागराज रहे रवींद्र सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। संजीव कुमार गंगवार तत्कालीन लेखा एवं सम्परीक्षाधिकारी और यहां पूर्व में कार्यरत रहे वरिष्ठ सहायक मंजीत सिंह (मुकदमा लिखे जाने के समय तैनाती निर्माण खंड झांसी) के खिलाफ जांच प्रचलित है। सेवानिवृत्त हो चुके तत्कालीन लेखा एवं सम्परीक्षाधिकारी मैकूलाल का फंड आदि रोकने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed