फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity fell on telephone exchange, machine worth millions burnt

टेलीफोन एक्सचेंज पर गिरी बिजली, लाखों की मशीन जली

Wed, 25 Sep 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity fell on telephone exchange, machine worth millions burnt
लालगंज में बिजली गिरने से टेलीफोन एक्सचेंज में जली मशीनें। - फोटो : PRATAPGARH
जोरदार बारिश के बीच बिजली गिरने से नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में लगी लाखों की मशीन जल गई। घटना से इलाके में टेलीफोन, ब्राडबैंड व बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप हो गई। बीएसएनएल की सभी सुविधाएं ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीने जलने से आई खराबी दो दिन बाद ठीक होने की बात विभाग द्वारा बताई जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज हसील क्षेत्र में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान अचानक बिजली लालगंज स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के टॉवर पर गिर गई। बिजली गिरने से टेलीफोन एक्सचेंज में लगी बीएसएनसल की ब्राडबैंड मशीन, डायलिंग मशीन व मोबाइल स्विच रूम की मशीनें जल जाने से खराब हो गई। बिजली के चलते खराब हुई मशीनों की कीमत लाखों रुपये बताई गई।
विज्ञापन

एक्सचेंज की मशीन खराब होने सेे तहसील के लालगंज, सांगीपुर, लक्ष्मणपुर, घुइसरनाथधाम, रामपुर, जलेशरगंज, रानीगंज कैथौला, सगरासुंदरपुर आदि इलाके के बीएसएनसल के मोबाइल शोपीस बन गए। मशीनें खराब होने से इंटरनेट की ब्राडबैंड सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के लगभग डेढ़ दर्जन बीएसएनएल के वीटीएस शोपीस बन गए। बैंकों में कामकाज ठप हो गया। हालांकि बाद में कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद नगर स्थित बैंकों में ब्राडबैंड सेवा बहाल करने में कामयाब हो गए। लेकिन समूचे तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हो सकी।

विभागीय अफसर दो दिनों के भीतर तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा बहाल करने का दावा कर रहे हैं। बीएसएनएल की सभी सेवाएं ठप होने से लोगों को हलाकान होना पड़ रहा है। समस्या आ जाने से विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बारे में एसडीओ टेलीफोन जीतेंद्र तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से कई मशीनें जलकर खराब हो गईं। इसको शीघ्र ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed