{"_id":"6a4c1734c579fb37f50b150d","slug":"elderly-man-on-his-way-to-get-medicine-dies-after-being-hit-by-a-truck-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-16988-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से दवा लेने जा रहे वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से दवा लेने जा रहे वृद्ध की मौत
Tue, 07 Jul 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा- मृतक शेरअली की फ़ाइल फ़ोटो व घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
ग्राम अमानगंज में सोमवार दोपहर साइकिल से सीएचसी दवा लेने जा रहे 60 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान शेर अली पुत्र रज्जाक अली, निवासी अमानगंज के रूप में हुई है। शेर अली गांव-गांव साइकिल से घूमकर आइसक्रीम बेचते थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार को तबीयत खराब होने के कारण वे फेरी पर नहीं गए थे। दोपहर में दवा लेने के लिए सीएचसी जा रहे थे। जैसे ही वे गांव से निकलकर फोरलेन पर पहुंचे, पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर पत्नी जमीला बानो, बेटे मोनू, सोनू, वकील और बेटियां खतीजा बानो व चांदनी बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले आशिक अली निवासी जमखुरी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मऊआइमा राम मूर्ति यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।