{"_id":"66f881c53595c58bd90811c5","slug":"dussehra-festival-begins-with-crown-worship-allahabad-news-c-358-1-pr11002-117112-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मुकुट पूजन संग दशहरा महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मुकुट पूजन संग दशहरा महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
दशहरे की रामलीलाओं के लिए शहर की कमेटियों की ओर से शनिवार को प्रमुख पात्रों के मुकुट पूजे गए। पथरचट्टी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजा, आरती के बाद स्वरूपों के मुकुटों संग शोभायात्रा निकाली। इसी के साथ दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। हीवेट रोड स्थित राम मंदिर में पथरचट्टी कमेटी ने शाम सात बजे मुकुट पूजन किया।
भगवान राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न के मुकुट की पूजा कमेटी के अध्यक्ष पं.मुकेश पाठक और महामंत्री विजय सिंह ने की। पुरोहित पं.अविरल पाठक, पं.सुशील पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ मुकुट पूजन कराया। इसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री ने यजमान के रूप में मंदिर में प्रतिष्ठित भगवन शिव, हनुमान, मां दुर्गा, गणेश समेत अन्य देवताओं का विधिवत पूजन किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी लल्लूलाल गुप्त सौरभ, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भइया, सतीश चंद्र केसरवानी, कन्हैयालाल गुप्ता, विजय वैश्य, उमा लाल पांडेय, प्रदीप गुप्ता रहे।
इसी तरह पजावा रामलीला कमेटी का मुकुट पूजन शाहगंज राम मंदिर में हुआ। राम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत और शत्रुघ्न के मुकुटों का पूजन पुजारी बाबा गोपाल दास ने किया। 11 ब्राह्मणों व वेदपाठियों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा की। यहां कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश चंद्र टंडन, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, वित्त मंत्री सचिन कुमार गुप्ता, राजगद्दी संयोजक मोहन जी टंडन, लीला संयोजक राजेश मल्होत्रा रहे।
विज्ञापन
दारागंज रामलीला कमेटी ने भी किया मुकुट पूजन, आज आकाशवाणी लीला
प्रयागराज। दारागंज रामलीला कमेटी की ओर से मुकुट पूजन किया गया। श्रवण कुमार द्विवेदी के निर्देशन में मुकुटों के साथ अस्त्र-शस्त्र और वस्त्रों का भी पूजन किया। कमेटी के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि रविवार को आकाशवाणी की लीला से आरंभ होगी। कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, संयोजक पं.सियाराम शास्त्री ने पात्रों को तिलक लगाकर परिचय कराया। इस मौके पर संरक्षक विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पं.ध्रुव नारायण शुक्ला, रामकृष्ण तिवारी राजा मुन्ना, कृष्ण कुमार चौरसिया, राजेंद्र पालीवाल, ओम प्रकाश चौधरी, अरविंद पांडेय, हीरालाल यादव, सुरेंद्र गौड़ रहे। संवाद