फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Durnto Mumbai trains canceled , including a dozen , at the junction furore

मुंबई दूरंतो समेत दर्जन भर ट्रेनें निरस्त, जंक्शन पर हंगामा

Sun, 21 Jun 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Durnto Mumbai trains canceled , including a dozen , at the junction furore
इलाहाबाद। इलाहाबाद से मुंबई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी की छुट्टियों की वजह से जहां ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची काफी लंबी हो गई है। वहीं तीन दिन पहले मध्य रेलवे के इटारसी स्टेशन के आरआरआई रूम में लगी आग से मुंबई रूट की ट्रेनों को लगातार निरस्त किया जा रहा है। शनिवार को भी दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। इस बीच बिना सूचना के मुंबई दूरंतो निरस्त किए जाने से शाम को यात्री भड़क गए। यात्रियों ने जंक्शन पर खूब शोर शराबा किया। इससे पहले सुबह मुंबई मेल न आने पर यात्रियों ने नाराजगी जता स्पेशल ट्रेन की मांग की थी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12294 मुंबई दूरंतो का इलाहाबाद से छूटने का समय शाम 7.30 बजे है। सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही चलने की वजह से यह ट्रेन हमेशा यात्रियों से फुल रहती है। शाम को लोग दूरंतो से सफर करने के लिए जंक्शन पहुंचे, लेकिन वहां मालूम पड़ा कि ट्रेन निरस्त है। बस फिर क्या, यात्रियों ने प्लेटफार्म पर ही शोर शराबा शुरू कर दिया। यात्री अड़ गए कि हर हाल में दूरंतो चलाई जाई। इस बीच रेलकर्मियों ने समझाया कि दूरंतो आज मुंबई से ही इलाहाबाद नहीं पहुंची है। इसलिए यहां रैक उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। काफी समझाने के बाद ही यात्री शांत हुए।
विज्ञापन


इस दौरान उनका पूरा रिफंड दिये जाने का भी आश्वासन दिया गया। इसके पूर्व सुबह गाड़ी संख्या 12321 मुंबई मेल के भी इलाहाबाद न पहुंचने पर भी यात्रियों ने शोर शराबा किया था। यात्री ट्रेन को निरस्त किए जाने से खासे नाराज रहे। दरअसल दिल्ली, हावड़ा रूट के मुकाबले मुंबई रूट की ट्रेनों में आसानी से आरक्षण नहीं मिलता। इसलिए अधिकांश लोग काफी पहले ही इसमें अपना रिजर्वेशन करा लेते हैं, ताकि सफर में उन्हें दिक्कत न हो। वहीं दूसरी ओर दूरंतो, मुंबई मेल के अलावा आज कई अन्य ट्रेनें भी निरस्त रहीं। इसमें 11072 कामायनी एक्सप्रेस, 11061 पवन एक्सप्रेस, 12149 पुणे-पटना, 12165/12166 अप और डाउन रत्नागिरि एक्सप्रेस, 13201/13201 अप और डाउन मुंबई जनता एक्सप्रेस, 19045/19046 अप और डाउन ताप्तीगंगा एक्सप्रेस (छिवकी होकर) , 12168 मुंबई सुपरफास्ट (छिवकी होकर) निरस्त रही। इन सभी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री दिनभर परेशान रहे। जंक्शन के पूछताछ काउंटर में भी मुसाफिरों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटारसी में लगी आग और पिछले माह मुरी एक्सप्रेस हादसे के बाद से दिल्ली और मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। इन दोनों ही रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। शनिवार को भी संबंधित रूटों पर चलने वाली तमाम ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। आज 11062 पवन एक्सप्रेस नौ घंटे, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल पांच घंटे, 15483 महानंदा आठ घंटे, 15017 काशी एक्सप्रेस छह घंटे, 12296 संघमित्रा 15 घंटे, 14164 संगम एक्सप्रेस पांच घंटे तक विलंबित रही। देरी से आने की वजह के चलते शाम को 5.45 बजे रवाना होने वाली संगम रात पौने आठ बजे रवाना किए जाने की तैयारी की गई। वहीं दूसरी ओर नौचंदी एक्सप्रेस एक बार फिर घंटों देरी से इलाहाबाद पहुंची। सुबह 9.55 की बजाय शनिवार को यह ट्रेन शाम 6.15 बजे जंक्शन पहुंची। फाफामऊ से इलाहाबाद पहुंचने में इस ट्रेन को दो घंटे लग गए। इस बीच शाम को रवाना होने वाली नौचंदी को भी पुटबैक कर दिया गया। इसे रात दस बजे के बाद रवाना किए जाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed