फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Durga festival allahabad distric

गूंजी शंख ध्वनि, जाग्रत हुए पंडाल

Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Durga festival allahabad distric
इलाहाबाद
दुर्गा पूजा उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को महाषष्ठी की पूजा हुई। पूजा पंडालों में ढोल-ताशे, घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच महिषासुर मर्दिनी को आमंत्रित किया गया। अधिवास के लिए प्रार्थना की गई। भले ही पंचमी को पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाएं आ गईं थी पर महाषष्ठी को पूजन-अर्चन से पंडाल जाग्रत हुए। पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पंडालों में उल्लास और आसपास मेले सा माहौल रहा।
विज्ञापन


सुबह शुभ मुहूर्त में महाषष्ठी पूजा हुई। पुरोहितों की देखरेख में शाम को केले के पौधे और जोड़ा बेल के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आमंत्रण, अधिवास पूजन हुआ। इसके तहत प्रेम एवं श्रद्धापूर्वक देवी का आह्वान करके उनसे रुकने के लिए प्रार्थना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। पूजा पंडालों में देवी दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दरभंगा कालोनी बारवारी, करेलाबाग बारवारी, अतरसुइया दुर्गापूजा बारवारी, लूकरगंज बारवारी,  नेतानगर कीडगंज, जार्जटाउन बारवारी, सार्वजनिन पूजा कमेटी कालिंदीपुरम, रामानंद नगर बीएचएस दुर्गा पूजा कमेटी भारद्वाज पुरम, सुलेमसराय सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, बाई का बाग, प्रीतम नगर सुलेमसराय, शास्त्रीनगर, टैगोरटाउन बारबारी, साउथ मलाका, शाहगंज, सदर बाजार आदि पूजा पंडालों में महाषष्ठी पूजन, आमंत्रण अधिवास, महिषासुरमर्दिनी चंडी पाठ हुआ। पूजन के लिए कोलकाता, मुर्शिदाबाद से पुरोहित बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतान की सलामती को रखा व्रत
बंगाली समाज की महिलाओं ने महाषष्ठी का व्रत संतान की मंगलकामना के निमित्त रखा। विधिविधान से देवी की आराधना पूजा, आरती के साथ बच्चों के कल्याण को आशीष मांगा। करेलाबाग बारवारी के अध्यक्ष ज्योतिर्मय घोष बताते हैं कि इन दिनों घरों में भी देवी की खास पूजा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed