{"_id":"65cdd64855462def0402d71e","slug":"due-to-dense-fog-many-vehicles-collided-there-was-a-jam-on-the-highway-for-hours-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : घने कोहरे के चलते टकराए कई वाहन, हाईवे पर घंटों बनी रही जाम की स्थिति, क्रेन से हटवाए गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : घने कोहरे के चलते टकराए कई वाहन, हाईवे पर घंटों बनी रही जाम की स्थिति, क्रेन से हटवाए गए वाहन
Thu, 15 Feb 2024 02:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
कई दिनों के बाद घने कोहरे ने वाहनों की राह रोक ली। इसके चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। जाम के चलते घंटों लोग जूझते रहे। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। हादसे में कई वाहनों के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हादसे के शिकार हुए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बृहस्पतिवार को भोर में घने कोहरे के चलते जिले में कई जगह पर सड़क हादसे हुए। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। प्रयागराज-भदोही की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण दर्जन भर से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके चलते जाम की स्थिति की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया। कई ट्रकों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवाया गया।
हादसे के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।