{"_id":"5a5123614f1c1b273c8b51de","slug":"dr-vandana-asks-cm-when-will-be-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. वंदना ने सीएम से पूछा, कब गिरफ्तार होंगे हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. वंदना ने सीएम से पूछा, कब गिरफ्तार होंगे हत्यारे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
बंसल हत्याकांड
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एके बंसल की हत्या को एक साल होने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके हत्यारों को पकड़ना तो दूर हत्या की वजह तक का पता नहीं लगा सकी है। ऐसे में डॉ. बंसल की पत्नी डॉ. वंदना बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और पूछा है कि हत्यारे कब गिरफ्तार होंगे। शहर के नामचीन डॉ. बंसल के हत्यारों के बारे में शहर के ही नहीं बल्कि प्रदेश के डॉक्टर भी जानना चाहते हैं। पुलिस के अलावा यूपी की एसटीएफ भी इस केस को खोलने में अब तक फेल रही है।
शनिवार को डॉ. वंदना बंसल ने बताया कि पिछले साल 12 जनवरी को डॉ. एके बंसल की हत्या हुई थी। तब से आज तक जिले में तीन एसएसपी आ चुके हैं। तीनों ही अफसरों ने उनको और उनके बेटे को कई बार आश्वस्त किया कि जल्द ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा करेगी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। डॉ. वंदना ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पूछा है कि उनके पति के हत्यारे कब गिरफ्तार होंगे। यदि पुलिस हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है तो जांच सीबीआई को दे दें। आखिर कब तक डॉ. बंसल की हत्या का राज छिपा रहेगा। डॉ. वंदना का कहना है कि पिछले साल की 12 जनवरी से अब तक पुलिस अधिकारियों को जांच के नाम पर जानकारी देते-देते वह थक चुकीं हैं। पुलिस ने यह नहीं बताया कि उनके पति के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए अब तक किस स्तर तक कामयाबी मिली है। सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मुख्यमंत्री के अलावा एसएसपी, डीजीपी, केंद्रीय गृह सचिव को भी भेजे गए हैं।