फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. Jaya Kapoor becomes the new PRO of Allahabad University

डॉ. जया कपूर बनीं इलाहाबाद विवि की नई पीआरओ, फेसबुक और ट्विटर हैंडल की भी जिम्मेदारी मिली

Mon, 07 Dec 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jaya Kapoor becomes the new PRO of Allahabad University
prayagraj news : डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नई कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यभार  संभालने के बाद महत्वपूर्ण पदों पर बदलावों का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। इविवि के नए जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) की जिम्मेदारी अंग्रेजी विभाग की डॉ. जया कपूर को सौंप दी गई है। वहीं, आईपीएस के निदेशक पद पर भी फेरबदल किया गया है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जया कपूर अब इविवि के पीआरओ पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगी। अब तक यह जिम्मेदारी मानव विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र मिश्र के पास थी। खास यह कि नवनियुक्त पीआरओ डॉ. जया कपूर इविवि के फेसबुक और ट्विटर हैंडल की इंचार्ज भी होंगी।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को इविवि की वेबसाइट के साथ फेसबुक एवं ट्विटर हैंडल के जरिये भी विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी नियमित रूप से मिलती रहेगी। वहीं, गणित विभाग की प्रो. मोना खरे को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) का निदेशक नियुक्त किया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी भौतिक विभाग के प्रो. एके राय के पास थी। इसके अलावा कॉमर्स विभाग के डॉ. आरके सिंह को गेस्ट हाउस इंचार्ज नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके सहायक के तौर पर मानव विज्ञान विभाग के डॉ. राहुल पटेल को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed