फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double murder in prayagraj: Married woman along with boyfriend kills husband, family members beat lover to death, woman arrested

Prayagraj Double Murder: विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, परिजनों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 27 Jun 2022 04:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 04:10 PM IST
सार

प्रयाराज में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Double murder in prayagraj: Married woman along with boyfriend kills husband, family members beat lover to death, woman arrested
Crime Scene

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के धरी गांव में बीती रात एक युवती ने प्रेमी रामबाबू संग मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी होने पर पति संतोष के सगे भाई और गांव के कुछ अन्य लोगों ने मिलकर रामबाबू को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। अचेतावस्था में रामबाबू को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


संतोष (40)  और रामबाबू (40) मज़दूरी करते थे और अच्छे दोस्त थे। दोनों ही शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं। पिछले छह माह से रामबाबू संतोष के घर पर ही रहने लगा। इस दौरान रामबाबू का संतोष की पत्नी गेंदा देवी से प्रेम संबंध हो गया। जिसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed