Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors performed surgery to remove a 3.5 kg tumor from an elderly woman's abdomen, saving her life.

प्रयागराज : चिकित्सकों ने सर्जरी करके वृद्धि महिला के पेट से निकाला 3.5 किग्रा का ट्यूमर, बचाई जान

Thu, 19 Nov 2026 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के पेट से विशाल ब्रॉड लिगामेंट सिस्ट निकाली है। इसका वजन करीब 3.5 किलोग्राम था। सिस्ट का आकार लगभग 22x22 सेंटीमीटर था, जिससे यह एक जटिल मामला बन गया था।

विज्ञापन
Doctors performed surgery to remove a 3.5 kg tumor from an elderly woman's abdomen, saving her life.
आपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के पेट से विशाल ब्रॉड लिगामेंट सिस्ट निकाली है। इसका वजन करीब 3.5 किलोग्राम था। सिस्ट का आकार लगभग 22x22 सेंटीमीटर था, जिससे यह एक जटिल मामला बन गया था।

विज्ञापन


महिला लंबे समय से पेट दर्द, भारीपन और बढ़ते आकार की परेशानी से जूझ रही थीं। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। गांठ का बड़ा आकार होने के कारण यह सर्जरी चुनौतीपूर्ण रही। यह गांठ आसपास के महत्वपूर्ण अंगों से भी जुड़ी हुई थी। चिकित्सकों ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए सिस्ट को सफलतापूर्वक निकाला।
विज्ञापन


सर्जरी टीम और ब्रॉड लिगामेंट सिस्ट

सर्जरी का नेतृत्व यूनिट इंचार्ज डॉ. अमिता यादव ने किया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. आर. परिहार, सीनियर रेजिडेंट डॉ. ऐमन अब्बासी और डॉ. अपर्णा शामिल थीं। जूनियर रेजिडेंट डॉ. आंचल भी इस टीम का हिस्सा थीं। ब्रॉड लिगामेंट सिस्ट महिलाओं में होने वाली एक दुर्लभ गांठ है। इसका आकार बढ़ने पर यह पेट दर्द, भारीपन और आसपास के अंगों पर दबाव जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर जांच और उचित उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। ऐसी स्थितियों में बिना देर किए उपचार होना चाहिए। इस सफल ऑपरेशन ने जटिल स्त्री रोगों के उपचार में विभाग की विशेषज्ञता को एक बार फिर प्रमाणित किया है। यह उपलब्धि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण है। -डॉ. अमिता यादव, एसआरएन अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed